फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjabi Singers: इन पंजाबी गायकों ने हिंदी फिल्मों में दिखाया अपने अभिनय का दम, हिट फिल्मों में आए नजर

Sat, 03 Feb 2024 01:26 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Punjabi Singers - फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ सालों में पंजाबी गायकों ने तेजी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने न सिर्फ अपने गानों से हिंदी दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपने अभिनय का दम भी दिखाया। अब इस लिस्ट में चर्चित सिंगर गुरु रंधावा का नाम भी शामिल हो गया है। वे 'कुछ खट्टा हो जाए' फिल्म से बॉलिवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन गुरु रंधावा से पहले कई पंजाबी कलाकारों ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है, चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम वहीं, दिलजीत दोसांझ का है, जिन्होंने अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी के साथ 'गुड न्यूज' में काम किया। इसके अलावा वे अनुष्का शर्मा के साथ 'फिल्लौरी' और मनोज बाजपेयी के साथ 'सूरज पर मंगल भारी' जैसी फिल्मों में नजर आएं। उन्होंने साल 2018 की फिल्म सूरमा में भी काम किया इस फिल्म उनके साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
गैरी संधू - फोटो : सोशल मीडिया
फेमस सिंगर गैरी संधू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, गैरी ने 'स्ट्रीट डांसर' और 'दे दे प्यार दे' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, एम्मी विर्क रणवीर सिंह स्टारर 83 में नजर आए थें। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन के साथ भूज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी काम किया।
Fighter: फाइटर को मनचाही सफलता न मिलने पर तिलमिलाए सिद्धार्थ आनंद, निर्देशक के बयान पर मचा घमासान

4 of 5
जस्सी गिल - फोटो : सोशल मीडिया
'बापू जमींदार' से लोगों के दिल जगह बनाने वाले जस्सी गिल भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं, वे साल 2020 कंगना रणौत के साथ 'पंगा' और साल 2018 की फिल्म 'हैप्पी फिर भाग' जाएगी में नजर आए थें।
All India Rank: लेखक से निर्देशक बने वरुण ग्रोवर, फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्डी संधू - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा फेमस पंजाबी सिंगर हार्डी संधू भी इस लिस्ट में शामिल हैं, उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। उन्होंने रणवीर सिंह स्टारर 83 में काम किया। इसके अलावा साल 2022 में आई 'कोड नेम तिरंगा' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' में अपने अभिनय का दम दिखाया।
War 2: अयान मुखर्जी के 'वॉर 2' निर्देशन पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, आदित्य चोपड़ा को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें