विराज घेलानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @viraj_ghelani
'गोविंदा नाम मेरा' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया था। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुछ ऐसा हुआ था, जिससे विराज नाराज हो गए थे। दरअसल, उन्हें ट्रेलर लॉन्च के कार्यक्रम में आने का न्यौता ही नहीं दिया गया था। ये बात विराज को काफी खल गई थी, जिसके बाद उन्होंने बदला लेने के लिए एक योजना बनाई थी।