फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vin Diesel: फिर से दीपिका की यादों में खोए दिखे विन डीजल, तस्वीर साझा कर अभिनेत्री संग बिताए पलों को किया याद

Wed, 27 Mar 2024 11:57 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विन डीजल - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड स्टार विन डीजल इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण को काफी पसंद करते हैं। 'फास्ट एंड फ्यूरियस' स्टार दीपिका के साथ 'एक्स एक्स एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में एक साथ काम कर चुके हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर विन डीजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल ऐसा साझा किया है जो इतना वायरल हो रहा है-- 

बॉयफ्रेंड न मिलने पर दुखी हैं मनीषा रानी, बोलीं- बूढ़े कर रहें प्रपोज
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण के चाहने वाले न सिर्फ बॉलीवुड में हैं बल्कि हॉलीवुड के कई स्टार्स भी उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हैं। अभिनेता विन डीजल जो एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर हैं वे भी दीपिका की अदाओं के कायल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
विन डीजल - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही विन डीजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिका पादुकोण के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए लंबा सा पोस्ट भी लिखा है। डीजल ने लिखा है, 'यह तस्वीर तब की है जब मैं भारत गया था। मैंने दीपिका से वादा किया था कि मैं उनके देश जरूर आऊंगा और मैंने अपना वादा पूरा किया।'

4 of 6
विन डीजल - फोटो : इंस्टाग्राम
विन डीजल अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखते हैं, 'जब मैं उन निर्देशकों के बारे में सोचता हूं जिन्होंने अपनी फिल्मों में एक से अधिक बार कास्ट किया है या वे दोबारा मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो हमेशा विनम्र हो जाता हूं। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है।' 
विज्ञापन

5 of 6
विन डीजल - फोटो : इंस्टाग्राम
साथ ही साथ विन ने अपनी आगामी परियोजनाओं का जिक्र भी उस पोस्ट में किया है। वे लिखते हैं, 'मैं एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। अगर वह फिल्म बनती हैं तो उस फिल्म में मेरी बहन का किरदार कौन अभिनेत्री निभा सकती हैं। मेरे बेटी ने जेनिफर लॉरेंस का नाम सुझाया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विन डीजल - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं विन डीजल और दीपिका पादुकोण की इस फोटो पर कई यूजर्स आकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'एक ही फोटो को कितनी बार आप पोस्ट करेंगे।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'मुझे लगता है कि आप दीपिका को कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं।'

फिशटेल गाउन पहनने पर ट्रोल हुई जैस्मीन भसीन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें