विक्रम कपाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम: @vikramkapadiawaterlily
कलाकारों को मिलती कम फीस
'मेड इन हेवन', 'योद्धा', 'द नाइट मैनेजर' और 'द आर्चीज' जैसी फिल्में और शो कर चुके अभिनेता विक्रम कपाड़िया ने हाल ही में बताया कि ये बड़े स्टूडियो अभिनेताओं को कैसे भुगतान करते हैं। उन्होंने कहा, 'यशराज और धर्मा को यह अहंकार है कि हम यशराज और धर्मा हैं, इसलिए हम आपको थोड़ा कम भुगतान करेंगे, लेकिन आपको खुश होना चाहिए, क्योंकि हम आपको भुगतान कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वे सभी के साथ ऐसा करते हैं। मुझे लगता है कि इसलिए अभिनेता चिंतित हैं।'