फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharaja 100 Cr: विजय सेतुपति बने बॉक्स ऑफिस के ‘महाराजा’, तमिल सिनेमा ने लगाई साल की पहली वर्ल्डवाइड सेंचुरी

Mon, 01 Jul 2024 11:27 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम

आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद ही सही कॉलीवुड को साल 2024 की पहली 100 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म मिल ही गई। विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'महाराजा' पूरी दुनिया में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली 2024 की पहली तमिल फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले कुछ वर्षों में तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने काफी विकास किया है। तमिल सिनेमा में एक से बढ़कर एक दिग्गज अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आए हैं। इस साल अन्य वर्षों की तुलना में बड़ी बजट की फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जाने से असफल रही हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम

विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। इस फिल्म में वे एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'महाराजा' ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 25.10 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो पिछले 15 दिनों में इस फिल्म ने 100.03 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 


 
विज्ञापन

4 of 4
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय सेतुपति तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। उनके अलावा रजनीकांत, थलपति विजय और अजित कुमार भी कई जबरदस्त तमिल फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन इस साल अब तक इन बड़े सितारों की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। 'महाराजा' ने 'अरनमनई 4' को पीछे छोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो 'अरनमनई 4' 99.53 करोड़ रूपये कमा कर तमिल बॉक्स ऑफिस की दूसरी बड़ी हिट बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें