विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao
बीते दिन 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी। आठवें दिन फिल्म ने 1.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज फिल्म की कमाई में उछाल आया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने नौवें दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 29.9 करोड़ रुपये हो चुका है। अब यह फिल्म अपना बजट निकालने के कगार पर पहुंच चुकी है। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।