विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का धांसू ट्रेलर 12 सितंबर को ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली। फिल्म में कई टीवी सेलेब्स भी देखने को मिले, हालांकि यह टीवी सेलेब्स पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, शेहनाज गिल, टीकू तलसानिया और कई टीवी हस्तियों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। टीवी कलाकारों के होने से यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 7
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का धांसू ट्रेलर 12 सितंबर को ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली। फिल्म में कई टीवी सेलेब्स भी देखने को मिले, हालांकि यह टीवी सेलेब्स पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, शेहनाज गिल, टीकू तलसानिया और कई टीवी हस्तियों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। टीवी कलाकारों के होने से यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 7
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह
हाल ही में कपिल शर्मा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख की पुष्टि हो चुकी है। इसी के साथ शो में अर्चना की भी वापसी की पुष्टि हुई। अभिनेत्री ने विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में अर्चना की उपस्थिति से सभी को चौंका दिया है। ट्रेलर में अर्चना कॉमिक किरदार के रूप में दिखाई दीं।
विज्ञापन
3 of 7
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल
इस फिल्म में शहनाज गिल एक डांस नंबर पर डांस करती नजर आ रही हैं। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर में राज शांडिल्य निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही पल बाद सोशल मीडिया पर शहनाज के प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आनी शरू हो गई थीं। फिल्म में शहनाज की झलक पाकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं कि इस फिल्म में उनका क्या किरदार होगा इसका खुलासा अभीतक नहीं हो पाया है।
4 of 7
टिकू तलसानिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टिकू तलसानिया
टिकू तलसानिया को आपने कई टेलीविजन शो जैसे सजन रे फिर झूठ मत बोलो और प्रीतम प्यारे और वो में देखा होगा। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में उनकी भूमिका की बात करें तो, अभिनेता फिल्म में राजकुमार के दादा की भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं। उनका मजेदार डायलॉग, 'पैसों की कमी नहीं है मुझे, किसी से भी उधार ले लूंगा' दर्शकों को काफी दिलचस्प लगा।
विज्ञापन
5 of 7
अश्विनी कालसेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अश्विनी कालसेकर
राजकुमार राव और तृप्ति अभिनीत आगामी फिल्म में अश्विनी कालसेकर का किरदार रहस्य बना हुआ है। हालांकि, ट्रेलर में उन्हें पारंपरिक हिमाचली पोशाक पहने हुए देखा गया है, जिससे यह लगता है कि वह फिल्म में गुरु की भूमिका में नजर आ सकती हैं। अश्विनी, झांसी की रानी, अफसर बिटिया और इतना करो ना मुझे प्यार जैसे शो के लिए जानी जाती हैं। उन्हें पीरियड ड्रामा सीरीज जोधा अकबर में महम अंगा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
राकेश बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश बेदी
क्या आपने फिल्म में टिकू तलसानिया के बगल में पगड़ी पहने किसी को देखा है? वह कोई और नहीं बल्कि राकेश बेदी हैं। ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह राजकुमार के ऑनस्क्रीन पिता होंगे। टेलीविजन पर, दिग्गज अभिनेता श्रीमान श्रीमती, भाबी जी घर पर हैं, यारों का टशन और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शो में नजर आ चुके हैं।
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो टी-सीरीज, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स द्वारा थिंकिंक पिक्चर्स के सहयोग से निर्मित इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा, इसमें विजय राज और मल्लिक शेरावत भी हैं। जहां विजय अपनी मजेदार हरकतों से लोगों को हंसाते हैं, जो एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आए। यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Veer Zaara: फिर से सिनेमाघरों में देखिए वीर प्रताप सिंह-जारा की प्रेम कहानी, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू