फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaanam Song: 'जानम' गाने के प्रोमो में दिखा विक्की और तृप्ति का रोमांस, यूजर ने कहा- कैटरीना दीदी, मैं ना सहती

Mon, 08 Jul 2024 05:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' जमकर धमाल मचा रहा है लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं और डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के दूसरे गाने 'जानम' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लोग विक्की कौशल की चुटकी ले रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' जमकर धमाल मचा रहा है। लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं और डांस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के दूसरे गाने 'जानम' का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स विक्की कौशल की चुटकी ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'जानम' एक रोमांटिक गाना है। इसके प्रोमो में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी को स्विमिंग पूल में देखा जा सकता है। विक्की कौशल शर्टलेस नजर आ रहे हैं तो वहीं, तृप्ति नीले रंग की मोनोकिनी में दिखाई दे रही हैं। दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री दिख रही है। प्रोमो के अंत में दोनों एक-दूसरे को किस भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कैटरीना दीदी, मैं तो ना सहती। दूसरे ने लिखा कि करण जौहर तलाक करवाएगा। एक अन्य यूजर ने विक्की के लिए लिखा कि भाई आपको कैटरीना भाभी कुछ कहती नहीं है क्या? एक और यूजर ने लिखा कि कैटरीना अपनी आंखे बंद कर लो। एक अन्य यूजर ने लिखा, "खत्म, टाटा, बाय बाय।"

Celebs: गांव की मिट्टी की खुशबू के साथ सपने लिए मायानगरी पहुंचे ये सितारे, काबिलियत के दम पर अभिनय से जीता दिल

4 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'जानम' गाना नौ जुलाई को रिलीज किया जाएगा। रविवार को इस गाने का पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में भी विक्की और तृप्ति के बीच जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी और तभी से दोनों के प्रशंसकों ने इस गाने को देखने का इंतजार करना शुरू कर दिया था।

Sonakshi-Zaheer: 'यह दिन,यह पल...' जहीर ने साझा की सात साल पहले की तस्वीर, 2017 में हुई थी सोनाक्षी से मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'बैड न्यूज' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। इसकी कहानी इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखी है। इसमें विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ एमी विर्क भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।  फिल्म का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, आनंद तिवारी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा किया गया है। इसे 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Neetu Kapoor: आलिया ने बताया ताकत, तो करीना ने बताया प्रेरणा, नीतू कपूर के जन्मदिन पर सितारों ने दी शूभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें