फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: अपने दम पर इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों को कराया हिट, पहले ही दि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर

Sat, 06 Apr 2024 04:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
BOLLWOOD ACTRESS - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली और लगातार जबर्दस्त कमाई कर रही है। इससे पहले भी अभिनेत्रियों की मुख्य भूमिकाएं वाली कई फिल्मों ने पहले दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए बेहतरीन कमाई की है। चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वीरे दी वेडिंग 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस लिस्ट में पहला नाम साल 2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का है। फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर और स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.42 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
डियर जिंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
लिस्ट में अगला नाम साल 2016 में आई फिल्म 'डियर जिंदगी' का है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं। डियर जिंदगी ने फर्स्ट डे 8.62 करोड़ की ओपनिंग ली थी।  

4 of 5
मैरीकॉम
प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'मैरीकॉम' भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉक्सर मैरीकॉम की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म साल 2014 में आई थी। फिल्म ने पहले दिन 8.32 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
Kanguva Film: मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य में क्या है खास, 'कंगुवा' के निर्माता धनंजयन ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनु वेड्स मनु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'तनु वेड्स मनु' भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2011 में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.61 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
Siddharth-Saif: 17 साल बाद नई फिल्म के लिए साथ आए सिद्धार्थ आनंद-सैफ अली खान! वीडियो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें