फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: शाहरुख के अलावा अपनी फिल्में किसी को नहीं दिखाते आदित्य चोपड़ा, जॉन अब्राहम ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 10 Aug 2024 11:01 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉन अब्राहम ने एक बातचीत में खुलासा किया कि वह अक्सर शाहरुख खान को फोन करके फिल्म के बारे में अपडेट लेते रहते थे, क्योंकि फिल्म के विकास के से जुड़ी जानकारी सिर्फ शाहरुख को ही थी। 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान (पठान), जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वेदा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की टीम के साथ मिलकर वह जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जॉन अब्राहम इसस पहले फिल्म पठान में नजर आए थे। उन्होंने शाहरुख खान के साथ पठान में जमकर टक्कर ली। मगर ऑफ-स्क्रीन उनकी दोस्ती बिल्कुल अलग है। जॉन ने हाल ही में शाहरुख को लेकर बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'पठान' - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
जॉन अब्राहम ने एक बातचीत में खुलासा किया कि वह अक्सर शाहरुख खान को फोन करके फिल्म के बारे में अपडेट लेते रहते थे, क्योंकि फिल्म के विकास के से जुड़ी जानकारी सिर्फ शाहरुख को ही थी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित पठान 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट थी। इस फिल्म से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी की थी। 

Aamir Khan: अधिक से अधिक फिल्में बनाना चाहते हैं आमिर खान, देना चाहते हैं युवा प्रतिभाओं को मौका
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham
इसमें जॉन अब्राहम ने खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई थी, जिसे रोकना पठान बने शाहरुख खान का सबसे बड़ा मकसद है। हालांकि, इस सफलता की यात्रा पर शाहरुख ने अकेले ही कड़ी नजर बनाए रखी। क्योंकि आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्में शाहरुख के अलावा किसी और को नहीं दिखाते। जॉन ने बताया, 'आदित्य चोपड़ा बहुत सख्त हैं। वह शाहरुख खान के अलावा किसी को अपनी फिल्में नहीं दिखाते। इसलिए मुझे जो भी जानकारी मिलती, वह शाहरुख से ही मिलती।'

4 of 5
जॉन अब्राहम, शाहरुख खान (पठान) - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने कहा, 'फिल्म से पहले मैं उन्हें फोन करके पूछता था कि यह कैसी है? तो वह मुझे बताते। वह बहुत प्यारे हैं। हमारी ऊर्जा शानदार थी।' जॉन अब्राहम ने कहा, 'जब मेरा करियर शुरू हुआ, शाहरुख मेरे जज थे और अब पठान के दौरान मैं उनके साथ काम कर रहा था। हमारे बीच बहुत सम्मान और प्यार था। वह बेहद होशियार और बुद्धिमान व्यक्ति हैं, लेकिन साथ ही बहुत केयरिंग और क्यूट भी हैं। हम वाकई एक-दूसरे के साथ घुलमिल गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म वेदा की बात करें तो इसमें उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह एक्शन फिल्म 15 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। बॉक्य ऑफिस पर ये फिल्म श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और अक्षय कुमार की खेल खेल में के साथ टकराएगी। 

Mitzi McCall Dies: 'बेकर' अभिनेत्री-कॉमेडियन मित्जी मैक्कल का निधन, 93 की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें