फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां 1100 करोड़ रुपये की करेगी कमाई', रिलीज से पहले ही वाशु भगनानी ने किया बड़ा दावा

Fri, 05 Apr 2024 04:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के बेहद करीब है। ऐसे में कलाकार फिल्म का प्रमोशन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। अब वाशु भगनानी का कहना है कि बड़े मियां छोटे मियां 1,100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाई करेगी और बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, जैकी भगनानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वाशु भगनानी कार में आराम करते नजर आ रहे हैं और फिल्म को लेकर सकारात्मक विचार फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इस वीडियो में वाशु फिल्म को लेकर कई बड़े दावे करते भी नजर आ रहे हैं, जिस पर अक्षय और टाइगर के फैंस अपनी सहमति भी जता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीडियो में जैकी भगनानी अपने प्रशंसकों को याद दिलाते हैं कि अक्षय-टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां रिलीज के लिए तैयार है। वीडियो में अभिनेता अपने पिता की और इशारा करते हुए कहते हैं, 'असल जिंदगी के बड़े मियां और छोटे मियां।' इसके साथ ही निर्माता यह दावा करते हुए कहते हैं कि छोटे मियां चिंता मत करो दुनिया भर में 1,100 करोड़ रुपये की कमाई पक्की है, 100 प्रतिशत। इस वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'अगर ऐसा होता है तो टाइगर और अक्षय के लिए यह फिल्म संजीवनी साबित होगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अक्षय को एक्शन सीन करना देख बहुत खुशी हो रही है। उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अक्षय और टाइगर की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बड़े मियां छोटे मियां' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ईद के मौके पर फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार कर सकती है। फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

Ruslaan Trailer: 'रुस्लान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जबर्दस्त एक्शन अवतार में धमाल मचा रहे आयुष शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें