फिल्म 'बेबी जॉन'
- फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial
टीजर की रिलीज की तारीख
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'बेबी जॉन' के टीजर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यूए सर्टिफिकेट मिल गया है। टीजर अब दो बड़ी फिल्मों- 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन स्टारर और कार्तिक आर्यन स्टारर दोनों फिल्में दिवाली के मौके पर 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।