बुधवार 23 अक्तूबर को ‘मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल’ में ‘गो नोनी गो’ फिल्म का प्रीमियर हुआ। प्रीमियर के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने प्रिमियर में अपने दामाद अक्षय कुमार के साथ शिरकत की। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसे इसे ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है।
यह फिल्म ट्विंकल खन्ना की लघु कहानी ‘सलाम नोनी अप्पा’ से रूपांतरित है और रूढ़ियों को तोड़ने और जीवन को पूरी तरह से जीने पर एक हल्की-फुल्की टिप्पणी के रूप में कार्य करती है। डिंपल कपाड़िया और आयशा रजा प्यारी बहन नोनी और बिन्नी का किरदार निभा रही हैं, जो मध्यम आयु वर्ग की भारतीय महिलाओं के अलग-अलग अनुभवों को दिखाती हैं।
4 of 5
गो नोनी गो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में मानव कौल, आयशा रजा और अथिया शेट्टी भी हैं। इसे सोनल डबराल और निखिल सचान ने लिखा है और सोनल डबराल ने निर्देशित किया है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है।