देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr
कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर देवरा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर ने शानदार भूमिका निभाई है। दो भागों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के पहले गाने 'फियर सॉन्ग' को दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान, श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण और कलैयारासन जैसे कलाकार हैं। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की जाएगी। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।