फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी के व्यवहार से बीमार हुईं शिवानी कुमारी, घरवाले बोले- नॉमिनेशन होने पर ड्रामा शुरू

Fri, 26 Jul 2024 10:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर शौरी, शिवानी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के फाइनल में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतिभागियों में जीतने की होड़ मची है, जिसके चलते उनके आपसी रिश्तों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रणवीर शौरी के घर के नए कैप्टन बनने के बाद घर का माहौल काफी बदला दिखाई दे रहा है। वहीं, कई लोग रणवीर के व्यवहार से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में रणवीर से तू-तू, मैं-मैं करने के बाद शिवानी कुमारी बीमार पड़ी नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
शिवानी कुमारी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली शिवानी कुमारी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक बन गई हैं। जहां लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर को शो के दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं शो के प्रतियोगियों के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शिवानी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shivani__kumari321
शो के हालिया एपिसोड में, शिवानी को रणवीर शौरी के व्यवहार से काफी परेशान होते देखा गया, जिसकी वजह से वह बीमार पड़ती हुई दिखाई दी। उन्होंने लवकेश कटारिया से उसे एक कंबल देने के लिए कहा। फिर लवकेश ने उनका फीवर चेक किया और बताया कि उन्हें बुखार है। इस बीच, बेडरूम में मौजूद रणवीर, कृतिका, अरमान और सई शिवानी के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा करते हुए देखे गए।

4 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
शिवानी के बीमार पड़ने के बाद रणवीर ने इसे ड्रामा बताया और कहा, 'ड्रामा शुरू हो गया।' साई और अरमान भी उनसे सहमत दिखे और बताया कि कैसे शिवानी हर बार नॉमिनेशन होने पर बीमार हो जाती है। हालांकि, बाद में जब वह उल्टी करने लगती है, तो उन्हें पता चलता है कि वह सच में बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
इसके बाद अरमान उनका हालचाल जानने के लिए शिवानी के पास जाते हैं और कहते हैं कि उन सभी को यह नहीं सोचना चाहिए कि अरमान ने आज उन्हें एक्सरसाइज कराया इसलिए वह बीमार हो गईं।

Beyonce: कमला हैरिस ने किया बेयोंसे के 'फ्रीडम' गीत का उपयोग, आजादी,आशा और उत्थान का प्रतीक है ये गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें