फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: हर महीने बॉयफ्रेंड से झगड़ा करके बैठ जाती थीं जान्हवी, मूड स्विंग्स के कारण कर लेती थीं ब्रेकअप

Sun, 21 Jul 2024 09:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा जान्हवी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों वे शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर अपनी डेटिंग लाइफ पर बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि कभी उनकी लाइफ में ऐसा वक्त भी रहा जब वह हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा और ब्रेकअप कर लेती थीं।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी कपूर ने बताया कि हर महीने उनकी अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई होती थी और इसके बाद वह ब्रेकअप कर लेती थीं। खुद उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आ रही थी। और यह सबकुछ मूड स्विंग्स के कारण हो रहा था। जान्हवी ने बताया कि शुरुआती वक्त में उन्हें भी पीएमएस के दौरान मूड स्विंग का सामना करना पड़ा। जान्हवी ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर ने बताया कि पीएमएस और उसकी वजह से होने वाले मूड स्विंग्स का उनके बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते पर क्या असर पड़ता था। अभिनेत्री ने कहा, 'पीरियड्स के शुरुआती कुछ सालों में वह उस शख्स से ब्रेकअप कर लेती थीं। शुरुआती दो-तीन महीने उनके बॉयफ्रेंड को भी शॉक लगा रहता था। हालांकि, इसके बाद बॉयफ्रेंड को इसकी आदत हो गई और वह कहता, 'हां, ठीक है'।
Sumona Chakravarti: 'ये बहुत अजीब है..,' द ग्रेट इंडियन कपिल शो से निकाले जाने की खबरों का सुमोना ने बताया सच

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर ने आगे यह भी स्वीकार किया कि वह फिर से उसी व्यक्ति के पास जाकर बाकायदा माफी मांगती थीं। उन्होंने कहा, 'दो दिन बाद मैं रोते हुए उसके पास जाती और सॉरी कहती। मुझे समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग इस तरह क्यों काम कर रहा है। यह बहुत ही अजीब था'।
Bigg Boss OTT 3: 'सेंसर करना पड़ जाएगा...,' फैजल शेख से नोकझोंक में एल्विश यादव ने दी धमकी!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उलझ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
बात करें जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की तो यह 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और इसे काफी पसंद किया गया। हाल ही में जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब वे ठीक हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।
Vicky Kaushal: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरे फंस गए थे विक्की कौशल, पिटते-पिटते बचे थे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें