फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: ट्विंकल ने दूसरा बच्चा करने से पहले अक्षय के सामने रखी थी ये शर्त, करियर पर हुआ था असर

Sat, 14 Sep 2024 10:31 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 2001 में शादी की थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है। आरव उनका पहला बच्चा है। ट्विंकल खन्ना को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता हैं। एक बार उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा था कि उन्होंन दूसरा बच्चा करने से पहले अक्षय कुमार के सामने एक शर्त रखी थी।
 
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna

2 of 5
 ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में आने वाले कलाकार अपने जीवन से जुड़े मजेदार खुलासे करते हैं। इस शो के पांचवे सीजन के एक एपिसोड में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना नजर आए थे। इस दौरान ट्विंकल ने बताया था कि उन्होंने अपने पति अक्षय कुमार से कह रखा था कि अगर वो समझदारी वाली फिल्मों में काम नहीं करेंगे तो वो दूसरा बच्चा नहीं करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
ट्विंकल खन्ना के इस खुलासे के बाद करण जौहर ने कहा था कि वाकई में जब अक्षय कुमार को दूसरा बच्चा चाहिए था तो उन्होंने अपनी फिल्मों का चयन बदल दिया था। वहीं, अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में करण से कहा था कि आप ट्विंकल को बढ़िया ढंग से जानते हो। मैं बता नहीं सकता कि मुझे रोजाना किन-किन चीजों से गुजरना पड़ता है।

Paresh Rawal: ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं परेश रावल, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

4 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @twinklerkhanna
ट्विंकल खन्ना ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में साल 2012 में नितारा को जन्म दिया था। अगर उस समय के आस-पास की अक्षय की फिल्मों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि उन्होंने एयरलिफ्ट, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, ओह माय गॉड और पैडमैन समेत कई अच्छे विषयों वाली फिल्मों में काम किया था।

Malavika Mohanan: सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इंटिमेट दृश्यों पर बोलीं मालविका, कहा- इन्हें फिल्माना आसान नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। वो पिछली बार खेल खेल में नजर आए। फिल्म ने बमुश्किल 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे पहले उन्होंने 'बड़े मियां छोटे मियां' और सरफिरा में काम किया था और दोनों ही नहीं चल पाई थी। उनकी आगामी फिल्मों में भूत बंगला, स्काईफोर्स, जॉली एलएलबी 3 और वेलकम टू द जंगल शामिल हैं।

Box Office Collection Report: 'द बकिंघम मर्डर्स' की धीमी शुरुआत, 'स्त्री 2' और 'गोट' ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें