पंचायत 3
- फोटो : सोशल मीडिया
पंचायत
'पंचायत' में इंजीनियरिंग स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की कहानी दिखाई गई है, जो बेहतर नौकरी के विकल्पों की कमी के कारण उत्तर प्रदेश के एक सुदूर गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बन जाता है। शो में जितेंद्र कुमार सचिव की भूमिका में हैं, जबकि रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैजल मलिक और सुनीता राजवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'पंचायत सीजन 3' प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।