हाल ही में, सुपरस्टार नानी की हिट फिल्म 'जर्सी' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए पांच साल बीत चुके हैं। इसी खास दिन के मौके पर फिल्म निर्माताओं ने इसे दोबारा रिलीज करने की योजना बनाई थी। नानी खुद अपनी पत्नी और बेटे के साथ हैदराबाद स्थित एक थिएटर में 'जर्सी' की स्क्रीनिंग पर गए थे। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी सुपरस्टार की फिल्म को दूसरी बार रिलीज किया गया है। इससे पहले भी कई बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में अपनी दूसरी पारी खेल चुकी है। अमिताभ बच्चन, सनी देओल, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन उन बड़े कलाकारों में शामिल हैं, जिनकी फिल्म एक से ज्यादा बार रिलीज हो चुकी है।