फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: 'यह अवॉर्ड अभिनय के लिए नहीं दिया जा रहा', पद्म सम्मान को लेकर कुणाल घोष का मिथुन पर तंज

Fri, 26 Jan 2024 10:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिथुन चक्रवर्ती और कुणाल घोष - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण सम्मान देना का एलान किया गया है। सभी अभिनेता को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस भी अभिनेता की इस उपलब्धि पर उनकी सराहना कर रहे हैं। अब टीएमसी के कुणाल घोष ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पार्टी के खिलाफ बेईमानी के लिए पद्म भूषण पुरस्कार देने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
टीएमसी नेता कुणाल घोष(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
किसी का नाम लिए बिना, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की आलोचना की और कहा कि यह पुरस्कार अभिनय के लिए नहीं दिया जा रहा है।

Dunki: सुनक सरकार पर चला शाहरुख की 'डंकी' का जादू, भारत के बाद अब ब्रिटेन की संसद में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
घोष ने एक्स पर कहा, "अगर पुरस्कार अभिनय के लिए दिया गया था तो यह 2014 के बाद कभी भी हो सकता था। यह टीएमसी के खिलाफ बेईमानी के लिए है और टीएमसी की आलोचना के लिए भी है।" बता दें कि अभिनेता मिथुन पहले टीएमसी के राज्यसभा सांसद थे और 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया था।

4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। मिथुन ने इस वीडियो में कहा, 'बहुत खुशी, बहुत आनंद, सब कुछ मिला के एक ऐसी फीलिंग है जो मैं बयां नहीं कर सकता। बहुत तकलीफ के बाद जब इतना बड़ा सम्मान मिलता है तो उसकी भावना ही कुछ और होती है।'

Mithun Chakraborty: पद्म भूषण जीतने पर मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'बहुत तकलीफ के बाद जब...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : twitter
अभिनेता ने आगे कहा, "सब को धन्यवाद इतना प्यार और सम्मान देने के लिए। मैं इस पुरस्कार को मेरे सारे प्रशंसकों को समर्पित कर रहा हूं, जिन्होंने भी मुझे निस्वार्थ प्यार दिया है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें