फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: फाइटर की टीम को टाइगर ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, फिल्म के गाने पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो

Mon, 29 Jan 2024 10:51 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी सराहा है। फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में फाइटर की टीम को टाइगर श्रॉफ ने दिलचस्प अंदाज में शुभकामनाएं दीं और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ 'इश्क जैसा कुछ' गाने पर डांस किया।
विज्ञापन

2 of 5
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि फाइटर 25 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, फिल्म ने सोमवार तक 123.48 करोड़ की कमाई की है। इस एरियल एक्शन फिल्म को इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सराहा है। फिल्म वार में ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुके हैं। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर फाइटर की पूरी टीम को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ डांस करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। बैकग्राउंड डांसर्स के साथ ऋतिक और बॉस्को ने फाइटर के गाने इश्क जैसा कुछ पर जबर्दस्त डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा कि मास्टर के साथ फाइटर की पूरी टीम को शुभकामनाएं। इसके साथ ही टाइगर ने इस पोस्ट को फिल्म के डॉयरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन और सिंगर-कंपोजर विशाल शेखर को भी टैग किया।

4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर के इस पोस्ट का जवाब देते हुए सिद्धार्थ आनंद ने एक्टर को धन्यवाद दिया और लिखा, 'लव यू मुन्ना'। टाइगर के इस पोस्ट पर मौनी रॉय और विशाल ददलानी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने भारी मन से दी 'बिग बॉस 17' के घर को विदाई, साझा किया इमोशनल पोस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़े मिया छोटे मिया - फोटो : सोशल मीडिया
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिससे यह जाहिर है कि ईद के मौके पर थिएटर जबर्दस्त धमाल मचेगा। फिल्म में फुल एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति की भावना भी देखने को मिलेगी। फिल्म में अक्ष्य कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा सलार फेम पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। 
Jaya Bachchan: शादी के बाद खत्म हो गया रोमांस, व्हाट द हेल नव्या सीजन 2 के प्रोमो में जया बच्चन का खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें