फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। इसे लेकर फैंस में उत्साह भी बढ़ते ही जा रहा है। ऐसा लगता है कि मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' की टीम की दिवाली काफी रोमांचक होने जा रही हैं। 'टाइगर 3' की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि यह फिल्म सलमान के करियर के लिए संजीवनी साबित होती है या नहीं। हालांकि, फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि दिवाली पर फैंस घर के साथ-साथ सिनेमाघरों को भी अपनी उपस्थिति से जगमगाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग का क्या हाल है।