इन दिनों सिनेमाघर कई बड़ी अभिनेताओं की फिल्मों से गुलजार हैं। मगर कमाई के मामले में ये फिल्में कुछ खास कमाल दिखने में फेल होती दिख रही हैं। करीब एक महीने पहले रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी के अलावा लगभग सभी फिल्मों का बुरा हाल है। हालांकि, वक्त के साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास की फिल्म की कमाई भी वक्त के साथ काफी धीमी हो गई है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज एक हप्ते में 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमाई पाई है। वहीं, सरफिरा और इंडियन 2 दर्शकों के लिए तरस रही है। इसके अलावा एक्शन फिल्म किल भी जल्द अपना बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...