फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life: शूटिंग खत्म करने के कगार पर पहुंची 'ठग लाइफ', यहां शुरू होगा कमल हासन की फिल्म का आखिरी शेड्यूल

Fri, 19 Jul 2024 12:57 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ठग लाइफ' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही थी। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' पर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें अभिनेता सिम्बू फिल्म के सेट पर मौजूद नजर आए थे। वहीं अब फिल्म के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यह परियोजना पूरी होने की कगार पर पहुंच चुकी है
विज्ञापन

2 of 5
ठग लाइफ-सिम्बू - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
अगर नई जानकारी पर विश्वास किया जाए तो कमल हासन और मणिरत्नम की महत्वाकांक्षी परियोजना 2024 की दूसरी छमाही तक सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक मणिरत्नम और उनकी टीम अगस्त 2024 तक कमल हासन अभिनीत फिल्म की शूटिंग पूरी करने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि अब तक लगभग 75 प्रतिशत फिल्मांकन पूरा हो चुका है। कमल हासन के साथ सिलंबरासन और अशोक सेलवन के फिल्म के अंतिम शेड्यूल में शामिल होने की उम्मीद है, जो जल्द ही रूस में फ्लोर पर जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म के बाकी 25 प्रतिशत हिस्से को आगामी रूस शेड्यूल में फिल्माए जाने की उम्मीद है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो टीम अगस्त 2024 के अंत तक बहुप्रतीक्षित परियोजना की पूरी शूटिंग पूरी कर लेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेखक-निर्देशक मणिरत्नम और उनकी टीम ने ठग लाइफ के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। वहीं अब चर्चा है कि निर्माता अब जल्द ही फिल्म के टीजर के बारे में नई जानकारी साझा कर सकते हैं।

4 of 5
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
ठग लाइफ की नई दिल्ली में हुई शूटिंग लोकेशन पर सिम्बू और बाकी कलाकारों के साथ कमल हासन काले बाल, दाढ़ी और सफेद आउटफिट में नजर आए थे। हालांकि, चर्चा यह भी है कि फिल्म में अभिनेता का एकदम नया और अलग लुक देखने को मिलेगा। कमल हासन और सिम्बू दोनों के फिल्म में कई लुक में दिखने की उम्मीद है। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। कथित तौर पर कमल ने फिल्म में तीन भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे उन्होंने मणिरत्नम के साथ मिलकर लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
इस फिल्म के जरिए 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम दोबारा साथ काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'ठग लाइफ' में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज इस हाई वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें