फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: फिल्मों में वैज्ञानिक बन छा गए ये सितारे, किसी ने उड़ाया रॉकेट तो किसी ने जलाया बल्ब

Mon, 08 Jul 2024 12:09 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन सितारों ने फिल्मों में निभाई है वैज्ञानिक की भूमिका - फोटो : अमर उजाला
वैज्ञानिकों ने मानव सभ्यता को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने घरो में जलने वाले बल्ब से लेकर आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाज और बड़े-बड़े रॉकेटों का आविष्कार किया है। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग में आने वाली वस्तुओं का श्रेय भी वैज्ञानिकों को ही जाता है। बॉलीवुड ने भी कई वैज्ञानिकों के जीवन पर फिल्में बनाई, जो काफी प्रेरणादायक हैं। आज हम उन अभिनेताओं के बारे में जानेंगे जिन्होंने फिल्मों में वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
आर माधवन
अभिनेता आर माधवन ने फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' में साइंटिस्ट नारायण नंबी का किरदार निभाया है। उन्होंने पर्दे पर नारायण नंबी की जिंदगी को बखूबी उतारा है। माधवन की इस फिल्म की खूब सराहना भी हुई। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। 
Maharaja: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार 'महाराजा'! जानें कहां और कब देख सकते हैं विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म
विज्ञापन

3 of 7
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान नासा के वैज्ञानिक की भूमिका में थें। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी के चलते शाहरुख खान को काफी सराहना मिली थी। 
 

4 of 7
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी अदाकारी के लाखों लोग कायल हैं। नसीरुद्दीन शाह  फिल्म ‘कृष’ में एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी, लेकिन उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया था। 
 
विज्ञापन

5 of 7
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने ‘रोबोट’ और ‘रोबोट 2.0’ में साइंटिस्ट की भूमिका निभाई थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

 
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म ‘मिशन मंगल’ में  साइंटिस्ट के रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी के साथ अक्षय के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। मिशन मंगल फिल्म भारत के मंगल ग्रह पर अपना सैटेलाइट भेजने के संघर्ष की स्टोरी है। अक्षय के अलावा कई अन्य कलाकार भी इसमें वैज्ञानिक की भूमिका में दिखे थें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन ने भी ‘मिशन मंगल’ में एक महिला वैज्ञानिक की भूमिका अदा की थी। फिल्म में विद्या की एक्टिंग को भी काफी सराहना मिली थी। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
Riteish-Genelia: अंगदान के संकल्प के लिए एनओटीटीओ ने जताया रितेश-जेनेलिया का आभार, चार साल पहले खाई थी कसम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें