बिग बॉस के इतिहास में कई सितारों ने अपना हमसफर घर में ही ढूंढ़ा। इनमें से गिनती के सितारे भले ही साथ रहे हों, लेकिन ज्यादातर सितारों ने बाहर आते ही एक दूसरे से दूरी बना ली। हाल ही में, ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप की अफवाहें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। यह पहली बार नहीं हो रहा कि बिग बॉस के घर में बनी जोड़ी घर से बाहर आकर टूट गई हो। इससे पहले भी कई कपल्स ने ऐसा किया है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ईशा-समर्थ से पहले किन-किन सितारों ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद अपने रास्ते जुदा कर लिए।
विज्ञापन
2 of 7
शमिता शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शमिता शेट्टी और राकेश
बिग बॉस के सीजन 15 में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस के घर में आई। यहां पर उनकी जोड़ी राकेश के साथ बनीं, लेकिन शो से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने एक दूसरे से अलग होने की खबर दे दी। नई हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आईं तमन्ना
विज्ञापन
3 of 7
तनीषा मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
बिग बॉस सीजन 7 में तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की जोड़ी काफी चर्चा में रही। शो के दौरान उन्होंने एक दूसरे से शादी करने का भी वादा किया था, लेकिन बाहर आने के बाद ये दोनों भी अलग-अलग रास्तों पर निकल पड़े।
4 of 7
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
बिग बॉस के इतिहास का सबसे चर्चित सीजन 13वां रहा है। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के अलावा आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी की चर्चा रही। इनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, घर से बाहर आने के बाद, इन्होंने भी अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी थी। दोनों ने अपने ब्रेकअप का कारण अलग धर्म से होने को बताया था।
विज्ञापन
5 of 7
गौहर खान और कुशाल टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौहर खान और कुशाल टंडन
गौहर खान और कुशल टंडन बिग बॉस 7 के सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़े रहे। दर्शकों ने इनकी केमिस्ट्री भी खूब पसंद की थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये दोनों भी अलग हो गए थे।
विज्ञापन
6 of 7
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा
बिग बॉस 13 में माहिरा शर्मा और पारस की जोड़ी ने भी सुर्खियों बटोरी थीं। इन दोनों की जुगलबंदी और केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही। हालांकि, बिग बॉस के घर के बाहर आने के बाद इन्होंने भी एक दूसरे से दूरी बना ली थी।