'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
- फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर में ये फिल्में देंगी दस्तक
हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए इस हफ्ते तीन फिल्में इट एंड्स विद अस, द आयरन क्लॉ और मॉन्स्टर रिलीज हो रही है। वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलाझा जिया भी इस शुक्रवार को थिएटर में दस्तक देने वाली है। वहीं, राज बब्बर, अनूप सोनी और श्वेताभ सिंह अभिनीत फिल्म मृग भी सिनेमाघरों में अपनी किस्मत आजमाएगी। क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में रजनीकांत की लाल सलाम अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं, तेलुगु फिल्म यात्रा 2, तमिल फिल्म लवर, गुजराती भाषा में लगन स्पेशल, कन्नड़ में नागुविना हुगाला मेले, मराठी में लोकशाही और मलयालम में अन्वेशीपिन कंडेथुम बड़े पर्दे पर इस हफ्ते रिलीज हो रही है।