बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ऐसे हैं, 40 के पार तो कुछ 50 की उम्र के पार हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्होंने शादी नहीं की है। ये सभी सेलेब्स अभीतक कुंवारे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इस सूची में सलमान खान से लेकर अक्षय खन्ना के अलावा तब्बू जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ऐसे हैं, 40 के पार तो कुछ 50 की उम्र के पार हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्होंने शादी नहीं की है। ये सभी सेलेब्स अभीतक कुंवारे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इस सूची में सलमान खान से लेकर अक्षय खन्ना के अलावा तब्बू जैसे कई कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान के अफेयर तो कई रहे, हालांकि इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई है, लेकिन इतना जरूर है कि उन्होंने शादी अभीतक नहीं की है। उन्होंने शादी क्यों नहीं की है, इसके पीछे की वजह तो केवल सलमान ही जानते हैं, लेकिन अक्सर सलमान की शादी को लेकर चर्चा होती रहती है, कभी किसी शो में तो कभी किसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनकी शादी को लेकर बातचीत होती है। सलमान खान अब 58 साल के हो चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 8
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन के कई अफेयर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बेहतरीन अदाकारा का कोई भी रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। बता दें कि सुष्मिता सेन की उम्र 48 साल है, और वो अभीतक कुंवारी हैं।
4 of 8
तुषार कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@tusshark89
बॉलीवुड सुपरस्टार जितेंद्र के लाडले बेटे तुषार कपूर अभीतक कुंवारे हैं। तुषार ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वह अपने पिता जितेंद्र की तरह सक्सेसफुल नहीं हो पाए। तुषार 47 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभीतक उन्होंने शादी नहीं की है लेकिन वे एक बेटे के पिता है। तुषार जून 2016 में सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बने थे।
विज्ञापन
5 of 8
अक्षय खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaye_khanna_
अक्षय खन्ना कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन अभिनय का परिचय दे चुके हैं। अक्षय खन्ना भी अभी तक कुंवारे हैं। बता दें कि वे दिग्गज और दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं। अक्षय का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ था। अक्षय 49 साल के हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है।
विज्ञापन
6 of 8
उदय चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@udayc
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुके एक्टर उदय चोपड़ा भी 50 की उम्र पार कर चुके हैं। उनकी उम्र 51 साल है। हालांकि, इस उम्र में भी वे कुंवारे हैं। फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन
7 of 8
एकता कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ektarkapoor
टीवी सीरियल्स की क्वीन एकता कपूर ने कई टीवी सीरियल्स का निर्देशन किया है। एकता बॉलीवुड अभिनेता जीतेन्द्र की बेटी और तुषार कपूर की बड़ी बहन हैं। उनकी पहचान 'टीवी क्वीन' के रुप में हैं। भाई की तरह ही एकता कपूर भी कुंवारी हैं, लेकिन वे भी एक बेटे की मां हैं। 48 साल की हो चुकी एकता साल 2019 में सरोगेसी के जरिए बेटे रवि कपूर की मां बनी थीं
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस तब्बू ने भी शादी नहीं की है। तब्बू की उम्र 52 साल हैं। एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था कि, ''मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। यह दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आज तक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।''