हमारे देश में धर्म का बहुत महत्व है। यहां सभी अपने-अपने रीति रिवाज का अनुसरण करते हैं। हालांकि, हर धर्म में कुछ ऐसी मान्यताएं हैं, जो वर्षों से चली आ रही हैं, जो आज भी उसी तरीके से लागू होती हैं, जो वर्षों पहले लागू होती थीं। इन्हीं मान्यताओं को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए बॉलीवुड ने कई फिल्में बनाई हैं, लेकिन इस वजह से कई लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। ऐसी फिल्में अक्सर विवादों का शिकार हो जाती हैं, जिनमें किसी धर्म के तौर तरीकों का चित्रण किया गया हो या उनके किसी रिवाजों पर कटाक्ष किया गया हो। इसका हालिया उदाहरण अन्नू कपूर की हमारे बारह है, जिस पर जमकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।