बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां जब मां बनने वाली होती हैं तब वे कैमरा के सामने आने से परहेज करती हैं। वहीं कई हसीनाएं प्रेग्नेंसी के दौरान न सिर्फ काम करती हैं बल्कि अपने स्टाइल के मामले में भी कोई समझौता नहीं करती हैं। चलिए आज आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान बेहद स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट की गई हैं--
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका पादुकोण का आता है। दीपिका पहली बार मां बनने जा रही हैं। हाल ही में वे अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान वे ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में स्पॉट हुईं। इससे पहले भी वे पीले रंग के स्टाइलिश ड्रेस में नजर आई थीं। दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को खूब स्टाइलिश अंदाज में एन्जॉय कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ऋचा चढ्ढा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में 'हीरामंडी' स्टार ऋचा चढ्ढा का भी नाम शामिल है। ऋचा चढ्ढा भी पहली बार मां बनने जा रही हैं। अपने शो के प्रमोशन से लेकर कई इवेंट में ऋचा चढ्ढा का देसी लुक देखते ही बनता है।
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर भी जब प्रेग्नेंट थीं तब उन्होंने अपने बेबी बंप को कभी भी नहीं छिपाया। उन्होंने बकायदा बेबी बंप के साथ रैंप वॉक से लेकर फोटो शूट तक करवाया था। सोशल मीडिया उनकी प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। करीना कपूर को लोगों ने फोटोशूट के लिए ट्रोल भी किया था, लेकिन फिर भी वे बिंदास अंदाज में हर इवेंट में शामिल होती रहीं।
ऐसे ही करीना कपूर की भाभी आलिया भट्ट भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काम करती रहीं और अपने स्टाइलिश लुक के साथ वे कई बार मीडिया के सामने भी आईं। आलिया भट्ट ने भी अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी स्टाइलिश ड्रेस पहने थे।