फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Item Songs: तमन्ना भाटिया से लेकर नोरा फतेही ने फिल्मों में किया है आइटम सॉन्ग पर डांस, चार्ज करती हैं करोड़ों

Sun, 28 Jul 2024 05:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन, थ्रिलर, हॉरर और सस्पेंस भरपूर होता है, लेकिन हर एक फिल्म में अगर एक आइटम सॉ्ग देखने को मिल जाए तो उस फिल्म की पॉपुलैरिटी के साथ ही उस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। आइए आज आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हेंने अपने हॉट डांस मूव्स से आइटम नंबर को पॉपुलर बनाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्रियां एक आइटम सॉन्ग पर डांस करने के लिए कितनी मोटी रकम वसूल करती हैं अगर नहीं तो जानिए इस खास रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
1 of 7
आइटम नंबर के करोड़ों चार्ज करती हैं ये अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन, थ्रिलर, हॉरर और सस्पेंस भरपूर होता है, लेकिन अगर फिल्म में एक आइटम सॉन्ग हो तो वह उस फिल्म की पॉपुलैरिटी बढ़ा देता है। इसके साथ ही उस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। आइए आज आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हेंने अपने हॉट डांस मूव्स से आइटम नंबर को पॉपुलर बनाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये अभिनेत्रियां एक आइटम सॉन्ग पर डांस करने के लिए कितनी मोटी रकम वसूल करती हैं अगर नहीं तो जानिए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन

2 of 7
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया इन दिनों आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्री 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में तमन्ना ने 'आज की रात' नाम का एक आइटम सॉन्ग किया है, जिसमें उन्होंने अपने जबर्दस्त डांस मूव्स से सोशल मीडिया में आग लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना एक आइटम सॉन्ग के लिए एक करोड़ रुपए वसूल करती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही डीके द्वारा निर्देशित आगामी पीरियड फैंटेसी थ्रिलर 'रक्त ब्रह्मांड' का हिस्सा बनने वाले हैं। इस सीरीज में अली फजल के साथ सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आएगी। पहली बार अली फजल, सामंथा के साथ काम करेंगे। ये तो हो गई वर्कफ्रंट की बात। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा ने 'पुष्पा' के गाने 'ऊ अंटावा' के लिए पांच करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

4 of 7
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा फतेही अभिनय से ज्यादा अपने डांस मूव्स के लिए ज्यादा प्रसिद्ध हैं। नोरा ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं। उनका 'दिलबर' सॉन्ग लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस गाने में नोरा की जमकर तारीफ हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा एक गाने पर डांस करने के लिए पूरे 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone
सनी लियोनी ने इंडस्ट्री को कई पॉपुलर आइटम नंबर दिए हैं, जिनमें बेबी डॉल, देसी लुक और लैला मैं लैला शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब सनी ने फिल्मों में आइटम नंबर करना शुरू किया था तब वह एक गाने के महज 25 लाख रुपये चार्ज करती थीं, लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब सनी एक आइटम नंबर को करने के लिए दो करोड़ रुपये चार्च करती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के टाइटल ट्रैक को करने के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए थे। तो वहीं, 'चिकनी चमेली' पर डांस कर उन्होंने चारों तरफ तहलका मचा दिया था। इस आइटम नंबर से उन्हें काफी फेम मिला था। इसके बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। साथ ही एक्ट्रेस आइटम नंबर में भी अपनी अदाओं का जादू चला लोगों को घायल करती रही हैं। करीना ने फेविकॉल, हलकट जवानी और छम्मक-छल्लो जैसे गानों पर शानदार डांस किया है। वहीं, बेबो के ये गाने आज भी हर पार्टी का हिस्सा बनते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कपूर एक आइटम नंबर करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें