रणबीर कपूर एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन पति और पिता भी हैं। वे अक्सर अपनी बेटी राहा के साथ अपने अनोखे रिश्ते के बारे में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने राहा के जन्म के बाद अपने-आप में हुए बदलावों के बारे में जिक्र करते नजर आए। आइए जानते हैं रणबीर कपूर ने अपनी बिटिया के बारे में क्या कुछ कहा है--
विज्ञापन
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं। अपनी बिटिया के बारे में बातें करते हुए रणबीर कहते हैं, 'राहा के आ जाने से मेरी जिंदगी में सब कुछ बदल गया है। जब मैंने राहा को पहली बार अपनी गोद में लिया था वह पल मेरी जिंदगी का सबसे अनमोल पल था। मैं बता नहीं सकता हूं कि मैंने क्या महसूस किया'।
विज्ञापन
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर अपनी बात जारी रखते हुए हैं, 'सच कहूं तो मैं एक इंसान के तौर ओर काफी बदल गया हूं। राहा के जन्म से पहले मुझे मौत से नहीं डर लगता था। मैं सोचता था 70 साल के बाद मैं मर जाऊंगा, लेकिन अब मुझे लगता है यह तो काफी कम समय है। मैं उसके साथ और समय बिताना चाहता हूं'।
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर अपनी बेटी पर जान छिड़कते हैं। रणबीर कहते हैं, 'मैं राहा के जन्म के बाद सिगरेट पीना छोड़ दिया। मैं अपने-आप काफी बदलाव देखता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि राहा के जन्म के बाद मेरा भी दूसरा जन्म हुआ है'।
रणबीर कपूर आगे कहते हैं, 'कभी-कभी मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि मैंने पिछले 40 साल को जीया ही नहीं है। मैंने राहा के होने बाद जिंदगी को जीना शुरू किया है। वह मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है।