आज का दौर भले ही डिजिटल और ओटीटी का हो गया है, लेकिन टेलीविजन धारावाहिक फैशन की दुनिया से बाहर नहीं हैं। आज भी दर्शक घर बैठे टीवी से काफी हद तक जुड़े हैं। समय के साथ अब टीवी शोज के कंटेंट ने भी काफी बदलाव कर लिया है। घिसी-पिटी सास-बहू की कहानी को पीछे छोड़ते हुए छोटे पर्दे पर अब सामाजिक मुद्दे से जुड़े शोज भी देखने के मिलते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी शोज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।