फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Watchers: मनोज नाइट शामलन की बेटी ने रचा हॉलीवुड का नया हॉरर संसार, इस दिन रिलीज होने जा रही फिल्म

Wed, 28 Feb 2024 08:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉरर फिल्म 'द वॉचर्स' का पहला ट्रेलर आज जारी हो चुका है। इशाना नाइट श्यामलन द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी।
विज्ञापन
द वॉचर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'द वॉचर्स' का टीजर आज जारी हो गया है। यह एक हॉरर फिल्म है, जिसे इशाना नाइट श्यामलन ने लिखा है और वही इसका निर्देशन कर रही हैं। इशाना भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर एम. नाइट श्यामलन की बेटी हैं। 'द वॉचर्स' का यह पहला ट्रेलर कहा जा रहा है, जो काफी दिलचस्प है। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

Taapsee Pannu Wedding: जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए की दुल्हन बनने जा रही हैं तापसी? इस जगह लेंगी सात फेरे

इस दिन होगी रिलीज
यह फिल्म हॉरर लेखकर ए एम शाइन के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एम. नाइट श्यामलन, अश्विन राजन और निमित मांकड़ ने किया है। जो होमवुड और स्टीफन डेम्बिट्जर फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर के सिनेमाघरों में 'द वॉचर्स' पांच जून 2024 को दस्तक देगी। वहीं, नॉर्थ एमेरिका में यह फिल्म सात जून 2024 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

Bollywood Action Film: ये एक्शन थ्रिलर फिल्में इस साल मचाएंगी धमाल, दर्शक कर रहे बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन


ये सितारे निभाएंगे अहम भूमिका
इसमें डकोटा फैनिंग, जॉर्जिना कैंपबेल और ओलिवर फिन्नेगन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इशाना नाइट श्यामलन 'द वॉचर्स' के जरिए निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। हॉरर फिल्मों के शौकीनों को यह जरूर पसंद आएगा।
Indira Tiwari Exclusive: भोपाल की इंदिरा ऐसे बनीं ‘बस्तर’ की लीड हीरोइन, भंसाली की ‘कमली’ का कमाल का सफरनामा

क्या है कहानी?
टीजर-ट्रेलर में देखा जा सकता है कि डकोटा फैनिंग आयरिश जंगल में खो गई हैं। इस दौरान वे खुद को अजनबियों के बीच फंसा हुआ पाती हैं। इस बीच होने वाली घटनाओं पर वे खुद से सवाल करती हैं, हैरान होती हैं। बैकग्राउंड में हॉरर म्यूजिक की धुन बज रही हैं, जो इस ट्रेलर को और दिलचस्प बना रही हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें