बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ शादी रचाई है। वहीं, अफवाहों का बाजार गर्म है कि जल्द ही बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री दुल्हन बनने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'डंकी' स्टार तापसी पन्नू आने वाले दिनों में मैथियास बोए की दुल्हन बन जाएंगी।
किस महीने में होगी शादी?
तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर सबके साथ साझा नहीं करती हैं। वे पिछले कई सालों से मैथियास बोए को डेट कर रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात को खुलकर सबके सामने कबूल नहीं किया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मार्च के आखिरी सप्ताह में तापसी मैथियास बोए के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं।
किलर ब्लैक में ट्यूनिंग करती नजर आईं मसाबा और सारा तेंदुलकर
तापसी करेंगी डेस्टिनेशन-वेडिंग
तापसी पन्नू अपने और मैथियास के रिश्ते को लेकर काफी सतर्कता बरतती नजर आती हैं। अभिनेत्री मैथियास के साथ अपनी कम ही तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करती हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि जल्द ही तापसी शादी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे मार्च के महीने में उदयपुर में सात फेरे लेने वाली हैं।
'आर्टिकल 370' के सामने विद्युत की फिल्म हुई 'क्रैक'
सिख और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी शादी
तापसी और मैथियास की शादी से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अगर सूत्रों की मानें तो तापसी मैथियास के साथ सिख और क्रिश्चियन दोनों, रीति-रिवाज से शादी करेंगी। 36 साल की तापसी 43 साल के मैथियास के साथ शाही अंदाज में शादी करने के लिए तैयार हैं। तापसी के होने वाले जीवनसाथी मैथियास डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो बार के यूरोपियन चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुके हैं।