फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noor Malabika Death: अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन, पुलिस ने फ्लैट से बरामद किया शव

Mon, 10 Jun 2024 12:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से उनका शव बरामद किया।
विज्ञापन
नूर मालाबिका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री नूर मालाबिका दास के निधन की खबर आ रही है। नूर ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट में आत्महत्या की है। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से उनका शव बरामद किया। कई वेब सीरीज में काम कर चुकीं नूर मालाबिका 'द ट्रायल' सीरीज में काजोल के साथ नजर आई थीं। पुलिस को नूर का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन

Kota Factory 3: 'कोटा फैक्ट्री 3' की झलक दिखाने को तैयार जीतू भैया, सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

पड़ोसियों ने की थी फ्लैट से बदूब आने की शिकायत
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कहा है, 'अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का शव अंधेरी, ओशिवारा इलाके में उनके घर में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। नूर मालाबिका दास ने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री के घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा'।  रिपोर्ट्स के मुताबिक नूर की उम्र 37 वर्ष थी। वे पहले कतर एयरवेज में एयर होस्टेज थीं।
विज्ञापन


Imran Khan: अवंतिका से तलाक के बाद अवसाद में थे इमरान खान, नहाना और ब्रश करना भी लगता था भारी काम
विज्ञापन


परिवार वालों से किया जा रहा संपर्क
तलाशी के दौरान पुलिस को घर में कुछ दवाईयां और अभिनेत्री का मोबाइल और डायरी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार नूर का शव पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव स्थित अस्पताल ले जाया गया। उनके परिवारवालों से संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल कोई जानकारी इस संबंध में नहीं है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने शहर में लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालने वाली एक संस्था की मदद से रविवार 9 जून को अभिनेत्री का अंतिम संस्कार कर दिया।

इन वेब सीरीज में आईं नजर
मूल रूप से नूर मालाबिका असम की रहने वाली थीं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था। इनमें 'सिसकियां', 'वॉकमैन', 'तीखी चटनी', 'जघन्या उपाय', 'चरमसुख', 'देखी अनदेखी', 'बैकरोड हलचल' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई 'द ट्रायल' में वह काजोल और जीशु सेनगुप्ता के साथ नजर आई थीं।
Uorfi Javed: दिखावा करने वाले सितारों पर नाराज हुईं उर्फी! कहा- दर्शकों से जुड़ने के लिए करते हैं ऐसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें