The Sabarmati Report Collection Day 13: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लाखों में सिमट चुकी फिल्म का भविष्य बॉक्स ऑफिस पर अंधकार में लग रहा है। आइए जानते हैं इसने 13वें दिन कितना कलेक्शन किया…
विज्ञापन
1 of 5
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम:@balajimotionpictures
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म की कमाई करोड़ से लाखों के आंकड़े पर आ चुकी है और जिस तरह से यह बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है, उसे देखकर लगता है कि यह फिल्म जल्द ही फ्लॉप घोषित हो जाएगी। विक्रांत की फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों की राहे तकती नजर आई, यहां तक की इसे डबल डिजिट का आंकड़ा छूने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आइए जानते हैं इसने 13वें दिन कुल कितनी कमाई की है?
पहले सप्ताह की कमाई
विक्रांत मैसी की फिल्म की बोहनी ही बेहद खराब रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज एक करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म ने कड़ी मशक्कत के बाद पहले वीक में बॉक्स ऑफिस से 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की।
4 of 5
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
दूसरे हफ्ते हालत हुई और भी पतली
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के दूसरे हफ्ते की कमाई का हाल और भी बुरा हो गया। आंकड़ों में अब यह लाखों में सिमट चुकी है। दूसरे हफ्ते के अभी छह दिन बीते हैं और इसने छह दिनो में 9.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
कई राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है फिल्म
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के बजट की बात करें तो यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है। ओपनिंग डे से ही खराब प्रदर्शन कर रही इस फिल्म को देश के प्रधानमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से तारीफ मिल चुकी है। फिल्म को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हालांकि, कर मुक्त होने का फायदा भी फिल्म नहीं उठा पा रही है। Chhaava: ‘पुष्पा’ से डरकर भागा छावा अब सिखाएगा मोहब्बत का पाठ, अगले साल इस दिन रिलीज होगी विक्की कौशल की फिल्म