Rajkummar Rao: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने खुलासा किया कि शादी के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी पत्रलेखा से उन्हें सिंदूर लगाने के लिए क्यों कहा था? उन्होंने यह भी बताया कि वह शादी के कुछ वचनों से असहज भी थे।
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम @ patralekhaa
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, खासकर अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ अपने प्यारे रिश्ते को लेकर। वर्ष 2021 में शादी करने से पहले दोनों ने सात साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हाल ही में राजकुमार राव ने अपनी शादी की रस्म के बारे में खुलासा किया, जिसमें उनकी पत्नी ने उन्हें सिंदूर लगाया था। पत्रलेखा ने ऐसा क्यों किया था, इसका खुलासा अभिनेता ने किया है।
विज्ञापन
2 of 5
पत्रलेखा-राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
पत्रलेखा ने क्योंं लगाया था राजकुमार राव को सिंदूर?
राजकुमार राव ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में खुलासा किया कि शादी के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी पत्रलेखा को सिंदूर लगाने के लिए क्यों कहा था? उन्होंने इस पर भी सफाई दी कि वह कुछ परंपराओं से सहज नहीं थे जो पितृसत्तात्मक लग रहे थे। अभिनेता ने बातचीत में कहा, "उस पल यह बहुत आवेगपूर्ण था, मुझे लगा कि वही सिर्फ सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा क्यों पहन रही है? मुझे लगा कि उसे इतना कुछ पहनना और करना है, मैं क्या कर रहा हूं? मैंने सिर्फ अंगूठी पहनी हुई थी। मैंने उससे बस इतना पूछा, 'तुम्हें भी मुझे सिंदूर लगाना चाहिए, यह बराबर होना चाहिए।” Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने शुरू किया बेटे के साथ नया प्रोजेक्ट, दोनों रखते हैं एक ही काम में इंट्रेस्ट
विज्ञापन
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार की बात सुन पत्रलेखा हो गई थीं हैरान
राजकुमार राव की इस बात को सुनकर उस वक्त पत्रलेखा काफी हैरान हो गई थीं। राजकुमार ने उनकी प्रतिक्रिया को याद करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि वह अभिभूत थी, लेकिन हम दोनों शादी करके बहुत खुश थे। वह पल बाद में बहुत बड़ा बन गया, लेकिन उस समय हमने वास्तव में नहीं सोचा था कि यह बॉक्स से बाहर है। वह मुझे बहुत अच्छी तरह से जानती है और यह कुछ ऐसा है जिसकी मुझसे अपेक्षा की जाती है, लेकिन मुझे खुशी है कि इसने इतने सारे दिलों को छुआ।"
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
शादी के वक्त कुछ वचन नहीं थे पसंद
राजकुमार राव ने यह भी साझा किया कि शादी के दौरान उन्हें पंडित के द्वारा कही गई हर बात पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, "हमारे फेरों के दौरान भी, हम जानना चाहते थे कि पंडित जी क्या कह रहे थे? हमने उनसे हर मंत्र के पीछे का मतलब पूछा। हम पत्रलेखा के कुछ वचनों से सहज नहीं थे। उदाहरण के लिए, एक वचन था जिसमें कहा गया था कि वह मुझ पर गुस्सा नहीं कर सकती और मुझे लगा कि ऐसा नहीं हो सकता है, यह मान्य नहीं है।"