साउथ सुपरस्टार प्रभास फिल्म ' सलार पार्ट 1 सीजफायर' के बाद अब निर्देशक मारुति के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम 'द राजा साब' है। मकर संक्राति के मौके पर मेकर्स ने 'द राजा साब' का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया था। इसके बाद से फैंस को फिल्म बेसब्री से इंतजार है और वह सोच रहे हैं कि फिल्म किस बारे में है। ऐसे में फिल्म के आईएमडीबी पेज ने और अधिक उत्सुकता पैदा कर दी है, क्योंकि इसमें फिल्म की कहानी बताई गई है। वहीं, इसे लेकर अब निर्देशक का बयान सामने आया है।