विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' अपनी रिलीज के ढाई माह बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय की जमकर प्रशंसा हो रही है। वहीं, कई दिग्गज हस्तियों ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। अब इस लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का नाम भी शामिल हो गया है। आनंद महिंद्रा ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है, साथ ही उन्होंने '12वीं फेल' के मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की बात भी कही।