फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: इस बड़ी वजह से 'महाभारत' का शूट करने नहीं आए थे ग्रामीण, जानें किस्से

Wed, 15 Apr 2020 07:54 AM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) और महाभारत का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
बीआर चोपड़ा की महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान ने अमर उजाला के साथ कार्यक्रम के कई किस्से साझा किए। इस दौरान एक तरफ जहां गजेंद्र ने ये बताया कि महाभारत शूट कैसे होता था तो वहीं साथ में उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े कुछ चमत्कार भी बताए। 
विज्ञापन

2 of 5
बीआर चोपड़ा की महाभारत का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बात करते हुए गजेंद्र ने कहा, 'महाभारत अपने आप में रोज की एक ऐसी गाथा होती थी जिसको हम जीते थे। मुझे याद है एक ऐसा ही किस्सा जब हम जयपुर में शूट कर रहे थे, हम क्या करते थे कि शूट के लिए कुछ तो सैनिक मुंबई से लेकर जाते थे बाकी आसपास के गांववालों को ही बुला लिया जाता था। शूट में करीब पांच हजार लोगों का इस्तेमाल किया जाता था। एक बार ऐसा हुआ कि अभिमन्यु के चक्रव्यूह का सीन था और हम लोग सुबह चार बजे जयपुर से निकलते थे और वहीं पास में 'पहला' गांव के एक ग्राउंड में शूट करते थे। ये गांव अजमेर रोड पर पड़ता था।' 
विज्ञापन

3 of 5
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
गजेंद्र ने आगे कहा, 'उस दिन शूट के लिए हम सात बजे तैयार थे लेकिन देखा कि एक भी गांव वाला आया ही नहीं। दस बजा, ग्यारह बजा और तो और दो बज गए, तब कुछ गांव वाले नजर आए। इस बात से चोपड़ा साहब काफी नाराज हो गए कि आप लोगों को सुबह बुलाया तो आप लोग आए क्यों नहीं। तो लोगों ने कहा कि आज कैसे आते, आज तो रविवार था। आज तो महाभारत देखते हैं हम लोग। यानी जितने भी लोग थे वो अपने- अपने घरों में महाभारत की शूटिंग ही देख रहे थे जबकि उन्हें महाभारत के शूट में ही आना था। लेकिन उनका कहना था कि बिना देखे हम नहीं आ सकते थे।

4 of 5
mahabharat - फोटो : सोशल मीडिया
महाभारत के शूट के बारे में गजेंद्र कहते हैं, 'मजे की बात है कि महाभारत के शूट के दौरान एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटती थी, यू-ट्यूब पर इसकी मेकिंग के वीडियोज भी आप देख सकते हैं।  सर्दी के दिन थे और शूट की वजह से आसपास मार्केट लग जाता था, दुकानें लग जाती थीं। वहीं इतनी धूल मिट्टी होती थी शूट के वक्त  के रात में हमें गुड़ का सेवन करना पड़ता था ताकि मिट्टी पेट और गले में न जम जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahabharat - फोटो : सोशल मीडिया
गजेंद्र कहते हैं, 'महाभारत को शूट करने में कलाकारों ने बहुत मेहनत की है। ऐसा ही एक सीन था जहां मुकेश खन्ना बाण शैया पर हैं, वो सीन ऐसा था कि जब तक वो पूरा नहीं होगा तब तक पैकअप नहीं होगा। वो सीन भी ऐसा था कि मुकेश बाण शैया से उठ नहीं सकते थे, खाना नहीं खा सकते थे, टॉयलेट नहीं जा सकते थे। वो पूरा सीन 38 घंटों तक शूट हुआ था। न सिर्फ कलाकार बल्कि निर्देशक,निर्माता, टेक्निशन्स आदि सभी ने इतनी मेहनत की, जिसकी बदौलत आज भी शो सुपरहिट है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें