फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभारत: गोविंदा और जूही के साथ ही चंकी को ऑफर हुए थे ये किरदार, गजेंद्र ने बताए कास्टिंग के किस्से

Tue, 14 Apr 2020 08:14 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
महाभारत के कास्टिंग किस्से - फोटो : सोशल मीडिया
दूरदर्शन पर कई पुराने कार्यक्रमों का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की लिस्ट में एक नाम महाभारत भी है। बीआर चोपड़ा की महाभारत को आज भी पहले जैसा ही प्यार दर्शकों से मिल रहा है। बात महाभारत की करें तो शो का हर किरदार अमर हो गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो में अभिनेताओं की पहली पसंद वो किरदार नहीं थे जो उन्होंने निभाए थे।आपको बताते हैं कि महाभारत में कौनसे अभिनेता को कौनसा किरदार ऑफर हुआ था।
विज्ञापन

2 of 8
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) - फोटो : सोशल मीडिया
महाभारत में अभिनेता गजेंद्र चौहान ने धर्मराज युधिष्ठिर  का किरदार निभाया था। अमर उजाला के साथ बातचीत में गजेंद्र चौहान ने कार्यक्रम की कास्टिंग को लेकर राज खोले। गजेंद्र ने कहा, 'मैं 1982 में मुंबई आया था, उस वक्त में स्ट्रगल कर रहा था, वहीं बीआर चोपड़ा साहब के यहां मैं अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम करता रहा। उस ही वक्त एक विज्ञापन आया था कि महाभारत के कलाकारों के लिए चयन हो रहा है।'
विज्ञापन

3 of 8
mahabharat - फोटो : सोशल मीडिया
गजेंद्र ने आगे कहा,  'तो उस विज्ञापन के माध्यम से हम सभी ने अपना अपना ऑडिशन दिया था। ऑडिशन के बाद करीब साढ़े तीन हजार लोगों का चयन हुआ था, जिनमें से बाद में चुनिंदा कलाकार चुने जाने थे। धीरे- धीरे साढ़े तीन हजार में से डेढ़ हजार, उसका बाद पांच सौ और फिर डेढ़ सौ और उसके बाद आखिर में 12 मुख्य किरदारों को चुना गया था। वहीं 7 जुलाई 1986 को महाभारत का मुहूर्त हुआ था मुंबई के स्टूडियो में।'

4 of 8
gajendra chauhan as yudhisthir - फोटो : social media
अपने किरदार के चयन पर गजेंद्र ने कहा, "उस वक्त मेरा चयन 'कृष्ण' की भूमिका के लिए हुआ था। क्योंकि मुझसे पहले ऋषभ शुक्ला एक किरदार थे जिन्होंने 'शांतनु' किया बाद में, वो कृष्ण की भूमिका के लिए चुने गए थे लेकिन उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'आज का अर्जुन' में हैं और इसके बाद अपने फिल्मी करियर को देखते हुए उन्होंने ये किरदार मना कर दिया था। इसके बाद मुझे कृष्ण का किरदार के लिए चयनित किया गया।"
विज्ञापन

5 of 8
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
गजेंद्र ने आगे ये भी बताया कि, 'महाभारत का प्रसारण रामायण से पहले होना था लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो न पाया। उस वक्त नितीश भारद्वाज 'विदुर' के किरदार के लिए थे। लेकिन जब धीरे- धीरे रामायण चलती रही तो मुझे बलराम के किरदार के लिए कहा गया। हालांकि बलराम के किरदार के लिए मैं काफी खुश नहीं था। ऐसे में मैंने रवि चोपड़ा साहब से अपनी बात रखी तो उन्होंने बताया कि मैं उस अभिनेता से खुश नहीं हूं जो युधिष्ठिर का रोल कर रहा है। इसके बाद युधिष्ठिर के लिए मेरा गेटअप लेकर, वैसे कपड़े पहनकर, डॉ राही रजा मासूम के साथ ही बाकी अहम सदस्यों को दिखाकर फिर मेरा चयन हुआ युधिष्ठिर की भूमिका के लिए।'
विज्ञापन

6 of 8
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत में गजेंद्र चौहान ने बताया, "मैं 'कृष्ण' का किरदार करना चाहता था, लेकिन फिर मुझे लगा कि युधिष्ठिर भी उतना ही ताकतवर किरदार है। क्योंकि कहानी जो है वो युधिष्ठिर के आस पास ही घूमती है। आप वो दृश्य भी देखिए जहां युधिष्ठिर नहीं है लेकिन बात सिर्फ युधिष्ठिर की होती है। युधिष्ठिर को कैसे युवराज बनाना है, कैसे महाराज बनाना है, कैसे सम्राट बनाना है और कैसे चक्रवर्ती सम्राट बनाना है। यानी तमाम हस्तिनापुर वासी युधिष्ठिर के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में मुझे जो भी किरदार मिला वो मैंने स्वीकारा और ऐसी कोशिश रखी कि आने वाले वक्त में सभी इस किरदार को याद रखें और मुझे खुशी है कि मुझे आज भी इस किरदार के नाम से याद किया जाता है।'
विज्ञापन

7 of 8
पुनीत इस्सर (दुर्योधन) - फोटो : सोशल मीडिया
गजेंद्र चौहान ने आगे कहा, 'महाभारत में ऐसे बहुत सारे किरदार थे जो किसी और किरदार के लिए चयनित हुए थे लेकिन निभाया कोई और किरदार था। जैसे मुकेश खन्ना साहब पहले द्रोणाचार्य के रोल के लिए थे, लेकिन वो करना चाहते थे अर्जुन और उन्हें दुर्योधन का रोल भी ऑफर हुआ था और वो करना चाहते थे कर्ण। वहीं पुनीत इस्सर को पहले भीम ऑफर हुआ था, इसके साथ ही जूही चावला को द्रौपदी का किरदार ऑफर हुआ था। द्रौपदी के किरदार का शूट शुरू होने से तीन महीने पहले उनकी फिल्म रिलीज हुई थी कयामत से कयामत तक, लेकिन वो द्रौपदी के लिए एग्रीमेंट साइन कर चुकी थीं। इसके बाद जूही ने चोपड़ा जी से निवेदन किया  था कि मैं अभी फिल्मों के लिए काम करना चाहती हूं और चोपड़ा जी ने एग्रीमेंट कैंसिल किया था। 
विज्ञापन

8 of 8
जूही चावला और गोविंदा संग चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
गजेंद्र ने कहा, "इसके बाद द्रौपदी का किरदार रमैया कृष्ण को ऑफर हुआ था, जिन्होंने बाहुबली में मां का किरदार निभाया  लेकिन उनके साथ थोड़ी भाषा की दिक्कत थी। इसके बाद आखिरकार रूपा गांगुली को द्रौपदी का किरदार मिला। इसके साथ ही 'अभिमन्यु' का किरदार गोविंदा कर रहे थे, लेकिन उनकी फिल्म लव 86 हिट हो गई तो उन्होंने भी शो छोड़ दिया। बाद में किरदार ऑफर हुआ था चंकी पांडे को, लेकिन चंकी पांडे की फिल्म 'आग ही आग' हिट हो गई , तो उन्होंने भी मना कर दिया।" बातचीत में गजेंद्र ने ये भी कहा, 'कही न कही इस पीढ़ी की ये खुशनसीबी है कि उनको रामायण और महाभारत जैसे कार्यक्रम देखने का मौका मिल रहा है। ऐसे में सभी से मेरा विनम्र निवेदन है कि वो इनको देखें और इनके संदेश को अपने जीवन में उतारें। '

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें