फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सालों बाद अब ऐसी दिखती हैं ये हैं मोहब्बतें की 'रूही', दिव्यांका त्रिपाठी संग आज भी है जबरदस्त बॉन्डिंग

Mon, 27 Sep 2021 11:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रूहानिका धवन, दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड हो या फिर टीवी शो बाल कलाकारों को हमेशा से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इन बच्चों की क्यूटनेस पर लोग दिल हार जाते हैं। ऐसे ही कुछ साल पहले शो ये हैं मोहब्बते टीवी पर प्रसारित होता था। हालांकि अब ये शो बंद हो चुका है लेकिन इसके किरदारों ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। शो में दिव्यांका त्रिपाठी, करण पटेल, अनीता हसनंदानी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही शो में एक छोटी सी बच्ची रूही भी नजर आई थी जिसने अपनी मासूमियत से सबको अपना दीवाना बना दिया था।

अब ऐसी दिखती है दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी


रूही का किरदार निभाने वाली अदाकारा का असली नाम रूहानिका धवन है। असल जिंदगी में भी लोग उन्हें प्यार से रूही बुलाते हैं। शो में वो दिव्यांका के किरदार ईशिता को ईशिमां बुलाती थीं जो उनके बीच के खूबसूरत प्यार को दर्शाता है। हालांकि अब शो की प्यारी सी बच्ची रूही बड़ी हो गईं हैं और बहुत खूबसूरत भी दिखने लगी हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी, रूहानिका धवन - फोटो : सोशल मीडिया
'ये हैं मोहब्बतें' फेम रूही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी शानदार तस्वीरें वो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनकी क्यूटनेस देखकर लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


विज्ञापन

3 of 5
रूहानिका धवन - फोटो : सोशल मीडिया
रूहानी के इंस्टाग्राम पोस्ट में बहुत सी खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं जो उनके बारे में काफी बातें बता रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो एडवेंचर काफी पसंद करती हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स भी काफी ज्यादा हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार बरसाते हैं और जमकर कमेंट करते हैं।


4 of 5
रूहानिका धवन - फोटो : Instagram
बता दें कि शो में उनकी बर्थ मदर अनीता हसनंदानी थीं लेकिन बाद में वो ईशिता भल्ला यानि दिव्यांका त्रिपाठी को अपनी मां मानने लगी थीं। शो में मां बेटी बनीं दोनों कलाकारो पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं जब रूही का किरदार एक बड़ी लड़की का हो गया था तो फिर रूहानिका शो में दिव्यांका की बेटी के किरदार में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूहानिका धवन - फोटो : Instagram
रूहानिका अभी भी दिव्यांका त्रिपाठी से बातचीत करती हैं और दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग भी नजर आती है। बता दें कि शो में करण पटेल ने रमन भल्ला का किरदार निभाया था। वहीं दिव्यांका ने ईशिता भल्ला और अनीता ने शगुन का रोल निभाया था। फैंस को इनकी केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें