असल जिंदगी में तो जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है लेकिन पर्दे पर जोड़ी बनाने का काम निर्देशक का होता है। ऐसे में कई बार ऐसी जोड़ियां भी बन जाती हैं जिनकी केमेस्ट्री बेहद शानदार लगती है। आज के समय में टीवी पर फिक्शन से ज्यादा रियलिटी शोज का क्रेज देखने को मिल रहा है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब छोटे पर्दे पर बेहद हिट टीवी शोज आया करते थे। साथ ही उन शोज में लीड कपल फैंस को काफी पसंद आते थे।
पर्दे पर खूब जमी थीं ये जोड़ियां
हाल ही में सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के जरिए नकुल मेहता और दिशा परमार टीवी पर दोबारा वापस आए हैं। दोनों ने आठ साल पहले शो 'प्यार का दर्द है' में काम किया था और उनकी केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं एक बार फिर से लोग इन्हें साथ देखेंगे। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी केमेस्ट्री से लगा दी थी आग और इन्हें दोबारा देखना चाहेंगे दर्शक।