फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee: ‘जब मेरी औकात होगी तब’, जानिए गुरमीत चौधरी ने बच्चों को लेकर क्यों कही ये बात

Sun, 10 Apr 2022 11:23 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी जगत के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी हाल ही में एक बच्ची के माता- पिता बने हैं। अपनी शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने इस कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary - फोटो : Instagram
टीवी जगत के मशहूर कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी हाल ही में एक बच्ची के माता- पिता बने हैं। अपनी शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने इस कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। कई साल बाद घर में गूंजी किलकारी की वजह से उनका घर दोस्तों और रिश्तेदारों से भर गया है। हाल ही में इस बारे में गुरमीत चौधरी ने बताया कि उनका घर ऐसे सजा है जैसे कोई त्योहार हो। इन दिनों घर में शादी जैसा माहौल है।
विज्ञापन

2 of 5
देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक बातचीत के दौरान देबीना और गुरमीत ने माता- पिता बनने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। देबीना ने कहा कि मुझे चिंता और शांति की मिलीजुली अनुभूति हो रही है। अपनी बेटी को गोद में लेने के बाद अब मैं अपनी मां और उनकी भावनाओं को समझ पा रही हूं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान मुझे कई तरह की दिक्कतें हुईं, लेकिन मां बनने के सुख के लिए जब जायज है।

विज्ञापन

3 of 5
देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बच्ची के नाम के सवाल पर अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कहा कि पहले तो बहुत लड़ाई- झगड़े हुए, लेकिन अब हम एक समझौत पर राजी हो गए हैं। हम सही समय आने पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा करेंगे। गुरमीत और देबीना ने 18 साल की उम्र में शादी की थी और शादी के 11 साल बाद वह माता- पिता बन गए हैं। इस बारे में गुरमीत ने कहा कि हमने इसके लिए सही समय का इंतजार किया। 

4 of 5
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram

अभिनेता ने कहा कि 'मेरे मम्मी-पापा ने मुझे हमेशा बहुत प्यार से रखा है। लेकिन क्योंकि हम मिडिल क्लास फैमिली से थे, बहुत सारी चीजें, मुझे मिल नहीं पाईं। मेरे मम्मी-पापा ने मेरे लिए वो सब किया जो वह कर सकते थे। लेकिन बचपन में मुझे लगता था कि काश चीजें थोड़ी अलग होतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत ने आगे बताया कि, 'जब मैंने काम करना शुरू किया, तब मैंने देबीना के कहा कि हमारे बच्चे तब होंगे जब मेरी वो औकात हो। अगर मेरे बच्चे को कुछ चाहिए होगा तो मुझे उसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। गौरतलब है कि अपनी शादी के कई साल बाद टीवी अभिनेत्री देबीना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी ने 3 अप्रैल को एक बेटी का स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें