फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Television: फिल्मों की कॉपी हैं ये टीवी सीरियल, फिल्में तो रहीं ब्लॉकबस्टर लेकिन सीरियल हो गए फ्लॉप

Sat, 09 Apr 2022 09:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टेलीविजन के वो सीरियल, जिनकी कहानी फिल्मों से प्रेरित है - फोटो : सोशल मीडिया
आज कल रीमेक का दौर सा चल गया है, चाहे वह शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'जर्सी' हो या फिर 'कबीर सिंह'। हिंदी सिनेमा की कई फिल्में साउथ की फिल्मों का रीमेक हैं। कभी ये रीमेक का कॉन्सेप्ट जनता को पसंद आता है, तो कभी ये अपना रंग नहीं दिखा पाता। कॉपी करने में फिल्में ही नहीं टेलीविजन सीरियल भी आगे हैं। कई ऐसे सीरियल्स बनाए गए हैं, जो हिंदी सिनेमा की फिल्मों से प्रेरित हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे है, जो फिल्मों की कॉपी करके बनाए गए, लेकिन फिल्में तो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और सीरियल अपना कमाल नहीं दिखा पाए। 
विज्ञापन

2 of 6
सिर्फ तुम, कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ तुम
कलर्स टीवी के शो ‘सर्फि तुम’ में रणवीर और सुहानी की कहानी को दिखाया गया है। इसकी कहानी शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ से प्रेरित है, जोकि साउथ की फिल्म की कॉपी थी। फिल्म ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, वहीं सीरियल अपना कमाल नहीं दिखा पाया। इस सीरियल में विवियन डीसेना और ईशा सिंह ने मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बढ़ो बहू, दम लगा के हईशा - फोटो : सोशल मीडिया
बढ़ो बहू
‘बढ़ो बहू’ की कहानी अभिनेता आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से प्रेरित थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। हालांकि ये सीरियल लंबे समय तक अपना कमाल नहीं दिखा पाया और जल्द ही बंद हो गया। इस सीरियल में प्रिंस नरूला और रिताशा राठौर मुख्य किरदार निभाते नजर आए थे।

4 of 6
जाना ना दिल से दूर, हम दिल दे चुके सनम - फोटो : सोशल मीडिया
जाना ना दिल से दूर
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी इस लिस्ट में शामिल है। स्टार पर आए शो ‘जाना ना दिल से दूर’ की कहानी इसी फिल्म से ली गई थी। फिल्म को दर्शकों का जितना प्यार मिला, उतना ही दर्शक इस शो से जुड़ नहीं पाए और यह भी जल्द ही बंद हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
क्या हुआ तेरा वादा, बीवी नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या हुआ तेरा वादा और क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी
फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ पर आधारित एकता कपूर का शो क्या हुआ तेरा वादा एक ऐसे जोड़े के बारे में है, जिनका पूरा जीवन बदल जाता है, जब पति अपनी पूर्व प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को छोड़ने का फैसला लेता है। ये शो भी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में सफल नहीं हो पाया और जल्द ही बंद हो गया। वहीं, जी टीवी का शो ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’ का कॉन्सेप्ट भी कुछ हद तक 'बीवी नंबर 1' पर ही आधारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जमाई राजा - फोटो : सोशल मीडिया
जमाई राजा
रवि दुबे और निया शर्मा का शो 'जमाई राजा' अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘जमाई राजा’ से प्रेरित था। इसमें दिखाया गया है कि एक पति अपनी पत्नी उसके माता-पिता साथ घर जमाई बनकर रहता है। टीवी पर आने के बाद इस शो का एक सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चुका हैं, लेकिन दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं। कहीं से कॉपी या प्रेरित किया हुआ नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें