टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' में मुख्य किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री 'श्रद्धा आर्या' शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार, 167 नवंबर को अपने मंगेतर राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी के बाद अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। इंटरनेट पर सामने आई यह तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को पर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आईं शादी की पहली तस्वीरें देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, श्रद्धा आर्या भी अपने इस खास दिन पर बेहद खुश नजर आईं। उनकी हर तस्वीर में चेहरे की चमक देखने लायक रही। इस दौरान श्रद्धा आर्या और राहुल के बीच शानदार बॉन्डिंग भी देखने को मिली। वहीं, कुछ तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को निहारते तो कभी एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे थे।