फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द दिशुल वेडिंग: राहुल वैद्य और दिशा परमार ने किया रोमांटिक डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 15 Jul 2021 04:11 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो ‘बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस दिशा परमार की शादी के दिन करीब आ रहे हैं और दोनों कल यानी 16 जुलाई 2021 को सात फेरे लेने वाले हैं। कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी से लेकर होने वाली शादी तक की फोटोज व वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खुशी की बात ये है कि कपल की शादी से पहले होने वाली खास रस्में शुरू हो चुकी है। दिशा के हाथों में राहुल के नाम की मेहंदी लग चुकी है। इसी बीच इनका एक खूबसूरत वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

दरअसल, राहुल वैद्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह दिशा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों शाहरुख खान के पॉपुलर गाने 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस कपल को उनके आने वाले जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही दोनों के परिवारों की भी तैयारियां करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इसके पहले दिशा और राहुल अपने हाथों का इम्प्रेशन भी कास्ट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हुए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया
कपल ने अपने करीबी दोस्तों और फैमिली को ई-इनवाइट भेज दिए हैं। इस इन्विटेशन के साथ उन्होंने एक पर्सनल मैसेज भी भेजा है, जिसमें लिखा है, 'हम आपको अपने स्पेशल दिन का हिस्सा बनाना और आपसे आशीर्वाद लेना चाहते हैं। आपसे मिलने की प्रतीक्षा रहेगी।'
 

4 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : Instagram
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। हाल ही राहुल ने बताया था कि कोरोना के कारण अन्य लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनकी संगीत सेरिमनी में अली गोनी, तोशी सबरी, मीका सिंह और विंदू दारा सिंह जैसे सिलेब्रिटीज परफॉर्म करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, राहुल और दिशा ने 6 जुलाई 2021 को अपनी शादी की न्यूज की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। कपल ने शादी की डेट का एलान करते हुए लिखा था, 'अपने परिवारवालों की दुआओं के साथ, हम इस स्पेशल मोमेंट को आपके साथ शेयर करने के लिए काफी प्रसन्न हैं। हम आपको बताने के लिए काफी उत्साहित हैं कि, हमारी शादी 16 जुलाई 2021 को होने वाली है। हम साथ में प्यार और एकजुटता के इस नए चैप्टर को शुरू करने जा रहे हैं, इसके लिए हमें आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। प्यार, दिशा और राहुल।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें