सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी के लिए उनके कपड़े ही परेशानी का सबब बन गए हैं। उर्फी के खिलाफ एक वकील ने सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कहा गया है कि वह अश्लील हरकतें भी करती हैं, जिसके बाद उर्फी ने शिकायत करने वाले पर पलटवार कर एक पोस्ट साझा किया है।