फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी नजरों ने समझा: 'नंदनी' को जब ‘गोल्ड डिगर’ बुलाने लगे अपने ही घरवाले, जूते फेंकते वीडियो वायरल

Sun, 16 May 2021 06:39 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिचा राठौर - फोटो : Insatagram

कोरोना काल में लोग लॉकडाउन और वायरस के खौफ से घर में बैठे हैं। ऐसे में टीवी धारावाहिक और मनोरंजन के अन्य साधन ही लोगों के टाइम पास का सहारा है। इस दौरान टीवी पर कई सीरियल और फिल्में प्रसारित की जा रही हैं ताकि लोगों का मन लगा रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी लोग अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर एक अभिनेत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग ‘गोल्ड डिगर…गोल्ड डिगर’ कहकर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री को सूटकेस लेकर जाते देखा जा रहा है, जिसके पीछे आक्रोशित लोगों का एक झुंड है जो उनपर गुस्सा उतार रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल, ये कोई असली नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड वीडियो क्लिप है।

विज्ञापन

2 of 5
'आपकी नजरों ने समझा' कास्ट - फोटो : Insatagram

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कोई और नहीं बल्कि टीवी अभिनेत्री रिचा राठौर दिखाई दे रही हैं। साथ ही अन्य एक्टर्स भी मौजूद हैं। बाद में पता चला है कि वीडियो स्टारप्लस पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'आपकी नजरों ने समझा' की शूटिंग के दौरान का है।

विज्ञापन

3 of 5
रिचा राठौर - फोटो : Insatagram

ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है। इसमें अभिनेत्री रिचा राठौर सूटकेस लेकर घर से जाने की एक्टिंग कर रही हैं। परिवार के बाकी सदस्य पीछे खड़े हैं और उन्हें जाते हुए देख रहे हैं। साथ ही जोर-जोर से उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ पुकार कर चिल्ला रहे हैं। इतना ही नहीं एक ने तो पीछे से जूते भी फेंके।

4 of 5
'आपकी नजरों ने समझा' एक्टर्स - फोटो : Insatagram

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शूटिंग सेट पर कास्ट मेंबर खूब मौज मस्ती कर रहे हैं। कहानी के अनुसार कयास लगाया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है जब शो की मुख्य किरदार नंदनी घर छोड़कर जाने का फैसला ले लेती हैं। इस दौरान वे अपना सामान लेकर वहां से निकल जाती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पहले तो घर वाले उनके जाने से उदास होते हैं और रोकने के लिए हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन तुरंत ही उनका मूड बदल जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिचा राठौर - फोटो : Social media
बता दें कि ये शो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है और अच्छी टीआरपी भी बटोर रहा है। धारावाहिक में रिचा राठौर के अलावा विजयेंद्र कुमेरिया, नारायणी शास्त्री, अभिषेक वर्मा, केतकी कदम, अबीगेल जैन, अयाज अहमद और वरुण शर्मा जैसे एक्टर्स किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि कोविड के कारण कई धारावाहिकों की शूटिंग भी रोक दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें